07

Ch- 7 His Forever Women

राध्या कुछ पल तक चुप रही। उसकी आँखों में अब आँसू नहीं थे, बल्कि उन पुराने दिनों की यादें थीं, जिनमें कभी उसकी पूरी दुनिया बसी हुआ करती थी।

“मैं अपने घर की सबसे लाडली और समझदार बच्ची थी, स्वाति। मेरे परिवार ने मुझे हमेशा सिर-आँखों पर बिठाकर रखा। दादा-दादी से लेकर माँ-पापा, भाई-बहन... हर किसी की जान थी मैं।”उसके होंठों पर हल्की-सी मुस्कान आई।

“मुझमें जितना अल्हड़पन था, उतनी ही समझदारी भी। घर में किसी के सामने कोई परेशानी आती, तो सबकी नजरें मेरी तरफ उठ जाती थीं। न जाने कैसे, मैं हर उलझन का कोई न कोई रास्ता निकाल ही लेती थी। मेरे परिवार वाले मजाक में मुझे ‘प्रॉब्लम सॉल्वर’ कहा करते थे।”

वह धीमे से हँसी, मगर अगले ही पल उसकी आँखों की चमक फीकी पड़ गई।

“मेरे माँ-पापा को मुझ पर नाज था... दादा-दादी को मुझ पर गुरूर था। सच कहूँ तो मेरे परिवार का हर सदस्य मुझे लेकर गर्व महसूस करता था। मुझे हमेशा लगता था कि मैं कभी ऐसा कोई काम नहीं करूँगी, जिससे मेरे परिवार की नजरों में मेरी इज्जत कम हो।”

राध्या ने एक पल के लिए अपनी नजरें झुका लीं।

“स्कूल से लेकर कॉलेज तक मैं पढ़ाई में हमेशा आगे रही। सिर्फ पढ़ाई ही नहीं, जिस भी क्षेत्र में कदम रखा, वहाँ अपना नाम बनाया। हर परीक्षा में अच्छे नंबर, हर प्रतियोगिता में जीत... मेरे लिए ये सब सिर्फ मेरी कामयाबी नहीं थी। मुझे लगता था कि मेरी हर जीत मेरे परिवार की खुशी है।”

उसकी आवाज़ में गर्व नहीं, बल्कि उन दिनों के लिए एक गहरी मोहब्बत थी।

“मैं बहुत खुश थी, स्वाति। शायद जरूरत से ज्यादा खुश थी। मुझे लगता था कि मेरी जिंदगी हमेशा ऐसी ही रहेगी। मेरे पास मेरा परिवार रहेगा, उनके प्यार की छाँव रहेगी और मैं अपनी जिंदगी अपनी शर्तों पर जीती रहूँगी।”

वह कुछ पल के लिए खामोश हुई।फिर बहुत धीमे से बोली,“लेकिन शायद इंसान जब अपनी जिंदगी को लेकर सबसे ज्यादा निश्चिंत होता है... तभी किस्मत उसके सामने सबसे बड़ा इम्तिहान रख देती है।”

राध्या की उँगलियाँ काँपने लगीं।“और मेरी जिंदगी में भी वो इम्तिहान आया था... मेरी अपनी एक गलती बनकर।”उसने आँखें बंद कर लीं।“उस दिन तक मैं अपने परिवार की वो बेटी थी, जिस पर सबको नाज था... लेकिन उसके बाद मैं खुद अपनी ही नजरों में गिर गई।”

राध्या ने अपनी बात आगे बढ़ाई। इस बार उसकी आवाज़ में पुरानी यादों की गर्माहट के साथ-साथ एक अनजाना डर भी उतर आया था।

“मैं कॉलेज की पढ़ाई के साथ-साथ पापा और चाचू के बिज़नेस में भी हाथ बँटाया करती थी। बचपन से ही चीज़ों को समझने की मेरी क्षमता थोड़ी तेज थी। किसी भी मामले को समझने में मुझे ज्यादा वक्त नहीं लगता था।

शायद यही वजह थी कि जब भी कंपनी में कोई बड़ा टेंडर आता या किसी प्रोजेक्ट के लिए कोटेशन तैयार किया जाता, तो पापा, चाचू और भैया मुझे भी अपने साथ बैठाते थे।”

उसके चेहरे पर हल्की-सी मुस्कान आई।

“मुझे अच्छा लगता था जब पापा किसी फैसले से पहले मेरी राय पूछते थे। कभी-कभी चाचू मेरी किसी बात पर सहमत होते, तो कभी भैया मुझसे बहस करने लगते। लेकिन उन छोटी-छोटी बहसों में भी एक अपनापन था। मुझे लगता था कि मैं सिर्फ उनके परिवार का हिस्सा नहीं हूँ... बल्कि उनके सपनों का भी हिस्सा हूँ।”

राध्या ने एक गहरी साँस ली।“हमारी जिंदगी अपने तरीके से बहुत अच्छी चल रही थी। घर में खुशियाँ थीं, बिज़नेस अच्छा चल रहा था और परिवार का हर सदस्य अपनी जिंदगी में आगे बढ़ रहा था। हमें लगता था कि आने वाला वक्त और भी खूबसूरत होगा।”

वह कुछ पल के लिए खामोश हुई।“फिर एक दिन हमारी कंपनी के सामने एक बहुत बड़ा टेंडर आया।”उसकी आवाज़ में अब गंभीरता उतर आई थी।“वो कोई सामान्य टेंडर नहीं था। अगर वो प्रोजेक्ट हमारी कंपनी को मिल जाता, तो V. J. Construction सिर्फ देश तक सीमित नहीं रहती।

हमारे पास विदेशों में भी काम करने का रास्ता खुल जाता। कंपनी को एक नई ऊँचाई मिलती... और हमारे परिवार का सपना भी पूरा हो सकता था। राध्या की नजरें अब कहीं दूर टिक गईं।

“पूरा परिवार उस टेंडर को लेकर उत्साहित था। पापा दिन-रात उसके काम में लगे हुए थे। चाचू अपनी टीम के साथ तैयारियों में जुटे थे और भैया भी हर छोटी-बड़ी चीज पर नजर रख रहा था। मुझे भी उस प्रोजेक्ट की तैयारी में शामिल किया गया था।”

उसने धीरे से कहा, “हमें क्या पता था कि जिस टेंडर को हम अपनी जिंदगी की सबसे बड़ी कामयाबी समझ रहे थे... वही हमारे लिए सबसे बड़ी तबाही लेकर आने वाला है।”

राध्या की उँगलियाँ आपस में कस गईं।

“क्योंकि उसी टेंडर के साथ... हमारी जिंदगी में एक ऐसा तूफान दाखिल हुआ, जिसने सब कुछ तहस-नहस कर दिया।”उसने कुछ पल आँखें बंद रखीं।फिर बहुत धीमी, मगर साफ आवाज़ में कहा,“उस तूफान का नाम था... युवराज सिंह चौहान।

स्वाति के चेहरे पर भी अब गंभीरता उतर आई थी।राध्या ने उसकी तरफ देखा।

“उस वक्त मैं नहीं जानती थी कि युवराज सिंह चौहान सिर्फ हमारे बिज़नेस की एक कहानी नहीं बनने वाला था... वो मेरी जिंदगी का वो अध्याय बनने वाला था, जिसे मैं चाहकर भी कभी भूल नहीं पाई।”उसकी आवाज़ के साथ ही उसकी आँखों में फिर वही पुराना दर्द उतर आया।

राध्या के मुँह से “युवराज सिंह चौहान” नाम निकलते ही उसकी आँखों में अचानक एक गहरा दर्द उभर आया। जैसे सिर्फ उस नाम ने ही उसके भीतर दफन किए हुए दस साल पुराने जख्म को फिर से छू दिया हो।

स्वाति ने बिना कुछ पूछे धीरे से उसके हाथों पर अपना हाथ रख दिया।राध्या ने कुछ पल अपनी आँखें बंद रखीं। फिर खुद को संभालते हुए एक लंबी साँस ली और आगे कहना शुरू किया।

“युवराज सिंह चौहान... अट्ठाईस साल का था। करीब छह फीट तीन इंच लंबा, गोरा रंग और ऐसा चेहरा कि पहली नजर में कोई भी उसे देखकर उसके व्यक्तित्व से प्रभावित हो जाए। वह चौहान कंस्ट्रक्शन का मालिक था... भोपाल का एक बहुत बड़ा नाम।”

राध्या की आवाज में अब नफरत साफ महसूस हो रही थी।लेकिन उसके खूबसूरत चेहरे के पीछे जो इंसान छिपा था, उसे बहुत कम लोग जानते थे। वह बेहद घमंडी और अपनी ताकत के नशे में रहने वाला इंसान था। पैसा, रुतबा और अपनी पहुँच... इन तीनों का उसे इतना घमंड था कि उसे लगता था दुनिया में हर चीज उसके इशारे पर मिल सकती है।”

वह कुछ पल रुकी।उसे किसी इंसान की भावनाओं या उसकी इज्जत की कोई परवाह नहीं थी। जो चीज उसे पसंद आ जाती... उसे किसी भी कीमत पर हासिल करके ही दम लेता था। उसके लिए सही और गलत से ज्यादा मायने रखता था सिर्फ एक शब्द...उसकी इच्छा।”

राध्या की आँखों में अब गुस्सा और दर्द दोनों दिखाई दे रहे थे और सबसे खतरनाक बात ये थी कि उसके चेहरे को देखकर कोई अंदाजा भी नहीं लगा सकता था कि उसके अंदर कितना अंधेरा छिपा है।”

उसने धीमे से कहा, “युवराज उसी टेंडर के लिए आया था, जिसकी तैयारी हमारी कंपनी महीनों से कर रही थी। हमारे लिए वो टेंडर सिर्फ एक बिजनेस प्रोजेक्ट नहीं था... वो हमारे परिवार के कई सालों के सपनों का रास्ता था।”

राध्या कुछ पल चुप रही।“टेंडर जमा होने से पहले सभी कंपनियों के मालिकों और उनके परिवारों के लिए एक पार्टी रखी गई थी। मकसद यही था कि बिजनेस में एक-दूसरे के प्रतिद्वंद्वी होने के बावजूद सभी लोग आपस में मिलें-जुलें, एक-दूसरे को जानें और माहौल थोड़ा सहज रहे।”

उसकी आवाज अचानक धीमी हो गई।लेकिन मुझे क्या पता था कि वही पार्टी मेरी जिंदगी का सबसे मनहूस दिन बनने वाली है।स्वाति ने उसकी तरफ देखा। राध्या की उँगलियाँ अब काँप रही थीं।

राध्या ने अपनी नजरें झुका लीं और बहुत धीमे से कहा,“मुझे आज भी वो दिन... उस रात का एक-एक पल याद है।”कुछ क्षणों तक वह चुप रही।फिर उसकी आँखों से एक आँसू निकलकर गाल पर बह गया।

“काश... मैं उस दिन उस पार्टी में गई ही नहीं होती।”शिमला की ठंडी हवा के बीच कुछ पल के लिए दोनों के बीच गहरी खामोशी छा गई।राध्या ने आँसू पोंछे और खुद को फिर संभाला।

“लेकिन मैं गई थी, स्वाति... और वहीं से मेरी जिंदगी ने वो मोड़ लिया, जहाँ से फिर कभी पीछे मुड़कर देखना मेरे लिए संभव नहीं रहा।”

उसने धीरे से आँखें बंद कीं।वो पार्टी... और युवराज से मेरी पहली मुलाकात...यही मेरी जिंदगी के सबसे बुरे अध्याय की शुरुआत थी।

राध्या का दिल उस दिन न जाने क्यों बहुत बेचैन था। जैसे आने वाले किसी तूफान की आहट उसके दिल ने पहले ही सुन ली हो। पार्टी का नाम सुनते ही उसके मन में एक अजीब-सी घबराहट होने लगी थी। वह बिल्कुल नहीं जाना चाहती थी।

उसने अपनी माँ की तरफ देखते हुए कहा, “माँ, मुझे किसी पार्टी में नहीं जाना। मैं घर पर दादा-दादी के साथ रहूँगी। आप सब तो जा ही रहे हो... उसमें मेरा क्या काम है? पापा को भी बोलो ना माँ।”

मधु ने बेटी की तरफ देखा और प्यार से कहा, “जाने दो न, अगर नहीं जाना चाहती तो...”

लेकिन इससे पहले कि मधु अपनी बात पूरी करतीं, विवेकानंद बीच में ही बोल पड़ा, “अरे नहीं, बड़ी माँ! इसे तो जाना ही पड़ेगा।”

राध्या ने तुरंत अपने भाई की तरफ देखा। भैया... आपको मेरी इतनी चिंता कब से होने लगी?

विवेकानंद ने शरारती अंदाज में उसकी तरफ देखा और मुस्कुराते हुए बोला, “देख मेरी जान, तू अगर नहीं चलेगी न, तो तेरे इस भाई की कंपनी खतरे में पड़ जाएगी।”

राध्या ने आँखें सिकोड़कर पूछा, “मेरी वजह से आपकी कंपनी को क्या खतरा है?”विवेकानंद ने इधर-उधर देखा, फिर उसके पास जाकर धीरे से उसके कान में फुसफुसाया, “बहुत सारी खूबसूरत लड़कियाँ आएँगी वहाँ...”राध्या ने भौंहें चढ़ा दीं।

विवेकानंद ने अपनी बात जारी रखी, “जो तेरे भाई पर डोरे डालेंगी। अब उन्हें मुझसे कौन बचाएगा?”राध्या ने उसे घूरकर देखा। “आपको कोई बचाने वाला चाहिए भी नहीं है। आप खुद ही उनसे दूर रहना।”विवेकानंद ने नाटकीय अंदाज में अपना हाथ सीने पर रखा।ये कैसी बहन है मेरी? अपने इकलौते भाई को भेड़ियों के बीच अकेला छोड़ देगी?

राध्या ने अपना चेहरा दूसरी तरफ कर लिया, लेकिन उसके चेहरे पर हल्की मुस्कान आ गई थी।

विवेकानंद ने मौका देखकर फिर उसके कान के पास जाकर धीरे से कहा, “और सुन... अगर मैं वहाँ किसी पर फिसल गया तो?”राध्या ने तुरंत उसकी तरफ देखा।

“तो?”

विवेकानंद ने शरारती मुस्कान के साथ कहा, “फिर अपनी बेस्ट फ्रेंड मंजरी को क्या जवाब देगी? सोच... वो इतने दिनों से तेरी भाभी बनने का सपना देख रही है। अगर मैं किसी और पर फिसल गया तो बेचारी का क्या होगा?”

राध्या ने अपना मुँह फेर लिया और भाई की सारी बातें सुनती रही।भैया, आप भी ना... हर बात में मंजरी को बीच में ले आते हो।क्यों न लाऊँ? आखिर वो मेरी होने वाली बीवी है...! किसने कह दिया?“तूने।“मैंने कब कहा?“जब तूने बचपन में कहा था कि मेरी शादी मंजरी से ही करवाएगी।”

राध्या ने आँखें घुमाईं। मैंने तब कहा था, जब मुझे आपकी समझदारी पर भरोसा था।विवेकानंद हँस पड़ा।कुछ ही देर पहले जिस राध्या का मन पार्टी में जाने के नाम से घबरा रहा था, भाई की इन बचकानी बातों ने उसके चेहरे पर मुस्कान ला दी थी।

लेकिन उसके दिल के किसी कोने में वह बेचैनी अब भी मौजूद थी।उसे क्या पता था कि जिस पार्टी में जाने के लिए उसका भाई उसे इतनी आसानी से मना रहा था...वही पार्टी उसकी जिंदगी की सबसे भयानक याद बनने वाली थी।

विवेक ये कहते हुए उसके सामने आकर खड़ा हो गया और बड़े मासूम अंदाज़ में बोला, “ठीक है... अगर मेरी जान को नहीं जाना है तो बड़ी माँ, आप भी इसे मत कहिए। क्यों जान... सही कह रहा हूँ ना?”

राध्या ने अपनी खिंची हुई नजरों से उसे घूरकर देखा। वह जानती थी कि उसका भाई उसे मनाने के लिए ये पूरा नाटक कर रहा है।कुछ पल तक दोनों भाई-बहन एक-दूसरे को देखते रहे। आखिरकार राध्या ने हार मानते हुए लंबी साँस ली और बोली, “ठीक है... मैं चलूँगी।”

राध्या के इतना कहते ही विवेक के चेहरे पर जीत वाली मुस्कान आ गई।लेकिन अगले ही पल राध्या उसके बिल्कुल पास गई और उसके कान के पास झुककर धीरे से बोली, “भाई... देख लेना, मैं आपका ब्रेकअप करवा दूँगी।”

विवेक कुछ समझ पाता, उससे पहले ही राध्या ने उसके पैर पर हल्की-सी किक मारी और तेजी से अपने कमरे की तरफ भाग गई.“आह!”विवेक अपना पैर पकड़कर वहीं खड़ा रह गया और मुँह फाड़े उसे जाते हुए देखने लगा।

फिर अचानक उसे जैसे कुछ याद आया। वह जोर से उसके पीछे चिल्लाया,“जान! रुको तो!”

राध्या ने पीछे मुड़कर नहीं देखा।“जान, सुन तो!”वह फिर भी अपने कमरे की तरफ भागती रही।“अरे मेरी जान! एक मिनट रुक जा!”

अब तक कमरे में मौजूद सभी लोग दोनों भाई-बहन की नोकझोंक देखकर हँस पड़े थे।

मधु ने मुस्कुराते हुए अपना सिर हिलाया, जबकि बाकी परिवार भी उनकी रोज की इस प्यारी-सी नोकझोंक का मजा ले रहा था।

राध्या और उसके भाई-बहनों के बीच यही तो रिश्ता था..प्यार, शरारत और एक-दूसरे को परेशान करने का कोई मौका न छोड़नाऔर शायद इसीलिए घर में हर कोई उसे प्यार से “जान” कहकर पुकारता था।

उस वक्त किसी को क्या पता था कि कुछ ही समय बाद यही हँसी, यही शरारतें और यही भरा-पूरा परिवार राध्या की जिंदगी की सबसे खूबसूरत... और सबसे दर्दनाक याद बनकर रह जाने वाला था।

पार्टी के लिए घर में सुबह से ही तैयारियों का माहौल था। शाम होते-होते पूरा झा परिवार एक-एक करके तैयार होने लगा था। घर के हर कोने में चहल-पहल थी और सभी एक-दूसरे को देखकर उनकी तारीफ करने में लगे हुए थे।

सबसे पहले विपुल जी तैयार होकर बाहर आए। उन्होंने ब्लैक सफारी सूट पहन रखा था, जो उनके व्यक्तित्व पर काफी रौबदार लग रहा था। उनके साथ मधु जी सफेद साड़ी में बेहद खूबसूरत लग रही थीं। दोनों को साथ देखकर साफ महसूस हो रहा था कि इतने सालों बाद भी उनके बीच वही अपनापन और खूबसूरत बॉन्डिंग थी।

उनके बाद विशाल जी और विधि जी तैयार होकर आए। विशाल जी ने ब्राउन सफारी सूट पहना था, जबकि विधि जी ने ग्रीन साड़ी पहनी थी। दोनों की जोड़ी भी बेहद प्यारी लग रही थी। विधि जी के चेहरे की ममता और विशाल जी के व्यक्तित्व की गंभीरता एक-दूसरे को खूब सूट कर रही थी।

फिर शशिकांत जी और वैदेही जी बाहर आए। शशिकांत जी व्हाइट सफारी सूट में काफी सलीकेदार लग रहे थे, वहीं वैदेही जी ने रेड साड़ी पहनी थी। दोनों को देखकर घर के बाकी लोग भी उनकी तारीफ किए बिना नहीं रह सके।

झा परिवार की ये तीनों जोड़ियाँ आज की शाम बेहद खूबसूरत लग रही थीं। एक तरफ उम्र और अनुभव का रुतबा था, तो दूसरी तरफ इतने सालों से साथ निभाने वाले रिश्तों की गर्माहट।

विश्वनाथ जी और शांतिजी आज पार्टी में नहीं जा रहे थे। दादा-दादी की तबियत कुछ ठीक नहीं थी, इसलिए उन्होंने घर पर ही रहने का फैसला किया था। जाते-जाते परिवार के सभी लोग उनका हाल पूछकर और उनका आशीर्वाद लेकर ही निकलने वाले थे।

इसके बाद घर के जूनियर सदस्य भी तैयार होकर सामने आने लगे।सोनल चौधरी और उनके पति अनील चौधरी भी पार्टी के लिए तैयार थे। अनील जी ग्रे थ्री-पीस सूट में काफी स्मार्ट लग रहे थे, वहीं सोनल ने पिंक साड़ी पहन रखी थी। दोनों साथ में बेहद प्यारे लग रहे थे।

रूही भी किसी से कम नहीं लग रही थी। राध्या की छोटी बहन ने ग्रे इंडो-वेस्टर्न ड्रेस पहनी थी, जिसमें वह बेहद क्यूट और मासूम लग रही थी। उसके चेहरे की प्यारी-सी मुस्कान उसे और भी खूबसूरत बना रही थी और फिर बारी आई घर के हैंडसम लड़के की।

विवेकानंद झा ब्लैक सूट में तैयार होकर जैसे ही बाहर आया, तो उसकी पूरी पर्सनैलिटी ही बदल गई। आमतौर पर बहन को परेशान करने वाला वही शरारती विवेक आज काफी कूल और हैंडसम लग रहा था। उसके चेहरे पर हमेशा की तरह आत्मविश्वास भरी मुस्कान थी।

एक-एक करके लगभग सभी तैयार हो चुके थे।

बस एक इंसान अभी भी अपने कमरे से बाहर नहीं आया था,राध्या।मधु जी ने घड़ी की तरफ देखा और फिर उसकी तरफ आवाज लगाई, “राध्या बेटा! तैयार हुई या अभी भी कमरे में ही हो?”

कोई जवाब नहीं आया।विवेक ने तुरंत आवाज लगाई, “जान! जल्दी कर, वरना तेरे भाई की वजह से पार्टी मिस हो जाएगी।”अंदर से फिर भी कोई जवाब नहीं आया।“राध्या!” इस बार विधि जी ने भी पुकारा।

तभी कमरे का दरवाजा धीरे से खुला।राध्या बाहर आई।उसके बाल अभी भी गीले थे। वह शायद अभी-अभी नहाकर निकली थी। लंबे बालों से पानी की कुछ बूँदें अभी भी उसके कंधों पर गिर रही थीं। उसने जल्दी में अपने बालों को पीछे किया और कमरे से बाहर आते ही सामने खड़े पूरे परिवार को देखा।

मधु जी ने उसे ऊपर से नीचे तक देखा और फिर हल्के से सिर हिलाते हुए बोलीं,“हे भगवान, राध्या... तू अभी तक तैयार भी नहीं हुई?”राध्या ने मासूमियत से अपनी माँ की तरफ देखा।

“माँ... बस पाँच मिनट।”

विवेक ने तुरंत बीच में कहा, “इसकी पाँच मिनट वाली बात पर भरोसा मत करना बड़ी माँ। इसकी पाँच मिनट का मतलब कम से कम आधा घंटा होता है।”राध्या ने उसे घूरकर देखा,“भैया...”विवेक हँस पड़ा,“क्या जान?”

राध्या ने कुछ कहने के लिए मुँह खोला ही था कि पूरा परिवार उनकी तरफ देखकर मुस्कुराने लगा।घर में एक बार फिर हँसी गूँज उठी।किसी को नहीं पता था कि आज की ये शाम उनके परिवार की आखिरी बेफिक्र शामों में से एक होने वाली थी... क्योंकि कुछ ही घंटों बाद उनकी जिंदगी में युवराज सिंह चौहान कदम रखने वाला था।

Continue..........

Write a comment ...

Write a comment ...